LIVE UPDATE

पेंड्रा में भाजपा महिला मोर्चा ने श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, सुनीता राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

महिला मोर्चा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

पेंड्रा। पेंड्रा मंडल के वार्ड क्रमांक 3 में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद सुनीता राठौर के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में प्रशासन का बड़ा एक्शन! कर्तव्य में लापरवाही और अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना पर तीन पटवारी निलंबित
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में प्रशासन का बड़ा एक्शन! कर्तव्य में लापरवाही और अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना पर तीन पटवारी निलंबित
November 6, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी करने वाले तीन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर सुनीता राठौर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, विचारों और राष्ट्रसेवा में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। उनके एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला – पेंड्रा- मरवाही: हुतात्मा दिवस पर सेवा और समर्पण की मिसाल बना विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल, रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने लिया हिस्सा
गौरेला – पेंड्रा- मरवाही: हुतात्मा दिवस पर सेवा और समर्पण की मिसाल बना विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल, रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने लिया हिस्सा
November 6, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। हुतात्मा दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा मानव सेवा और सामाजिक समर्पण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सुनीता राठौर ने कहा कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर संगीता यादव, चंदा रजक, दुर्गा राठौर, चित्ररेखा माली, प्रज्ञा पांडे, चमेली भारिया, रामकली भारिया और परी शर्मा सहित भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
पेंड्रा-राजस्व अधिकारी और भू-माफियाओं का एक और कथित फर्जीवाड़ा! पतगवां में आदिवासी जमीन का गैर-आदिवासियों के नाम नामांतरण, फिर कई रजिस्ट्रियों का खेल!
पेंड्रा-राजस्व अधिकारी और भू-माफियाओं का एक और कथित फर्जीवाड़ा! पतगवां में आदिवासी जमीन का गैर-आदिवासियों के नाम नामांतरण, फिर कई रजिस्ट्रियों का खेल!
November 7, 2026
पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में जमीन से जुड़े विवादों के बीच पेंड्रा तहसील क्षेत्र के ग्राम पतगवां से आदिवासी भूमि के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *