LIVE UPDATE

KORBA/पसान:“सुशासन तिहार” के बीच रिश्वतखोरी का VIDEO VIRAL! हल्का नंबर 10 के पटवारी विनोद अग्रवाल खुलेआम पैसा लेते दिखे, गरीब आदिवासी किसानों से कथित वसूली पर फूटा गुस्सा

वन पट्टा के ₹5 हजार, फौती नामांतरण के ₹10 हजार? VIDEO वायरल होने के बाद राजस्व विभाग में मचा हड़कंप

गरीब आदिवासी किसानों से कथित अवैध वसूली!” हल्का नंबर 10 के पटवारी विनोद अग्रवाल का VIDEO वायरल, सुशासन के दावों पर उठे सवाल

कोरबा/पसान। प्रदेश सरकार जहां गांव-गांव “सुशासन तिहार” मनाकर पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर कोरबा जिले के पोड़ी उपरोडा अनुभाग अंतर्गत तहसील पसान के ग्राम हल्का नंबर 10 सिर्री-पिपरिया से सामने आए रिश्वतखोरी के VIDEO ने पूरे राजस्व विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे VIDEO में हल्का नंबर 10 के पटवारी विनोद अग्रवाल खुलेआम पैसा लेते दिखाई दे रहे हैं। VIDEO सामने आने के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश है और ग्रामीणों में नाराजगी का माहौल बन गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बड़ी खबर: जाखड़ मामले की गाज या प्रशासनिक सर्जरी? कोरबा SP का बड़ा एक्शन; महिला थाना प्रभारी लाइन हाजिर, पसान टीआई भी हटाए गए!
बड़ी खबर: जाखड़ मामले की गाज या प्रशासनिक सर्जरी? कोरबा SP का बड़ा एक्शन; महिला थाना प्रभारी लाइन हाजिर, पसान टीआई भी हटाए गए!
July 13, 2026
कोरबा। जिला पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल किया है। एसपी द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों और किसानों का आरोप है कि वन पट्टा ऑनलाइन करने के नाम पर ₹5,000 और फौती नामांतरण के लिए ₹10,000 तक की रकम वसूली जाती है। सबसे गंभीर बात यह बताई जा रही है कि कथित वसूली का शिकार गरीब आदिवासी किसान हो रहे हैं, जिन्हें अपने ही हक के सरकारी काम करवाने के लिए पैसे देने पड़ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्का क्षेत्र में लंबे समय से “पैसा दो तभी काम होगा” जैसी व्यवस्था चल रही है। आरोप है कि बिना रकम दिए राजस्व संबंधी फाइलें आगे नहीं बढ़तीं और किसानों को महीनों तक दफ्तरों के चक्कर कटवाए जाते हैं। अब VIDEO वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है।

ये खबर भी पढ़ें…
नदियों को खोखला करने वाले सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! तहसीलदार ने पकड़ा 100 ट्रैक्टर रेत का अवैध जखीरा, माफियाओं में मची खलबली!
नदियों को खोखला करने वाले सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! तहसीलदार ने पकड़ा 100 ट्रैक्टर रेत का अवैध जखीरा, माफियाओं में मची खलबली!
July 13, 2026
कोटमर्रा (कोरबा): कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत पसान क्षेत्र में सोमवार को तहसील प्रशासन ने अवैध रेत कारोबार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार एक तरफ सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर गरीब किसानों से कथित तौर पर खुलेआम पैसे लिए जा रहे हैं। इससे प्रशासनिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। इलाके में चर्चा है कि यदि गरीब आदिवासी किसानों को अपने ही हक के काम के लिए रिश्वत देनी पड़े, तो फिर “सुशासन तिहार” जैसे अभियान केवल दिखावा बनकर रह जाते हैं। ग्रामीणों ने इसे बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि कुछ कर्मचारी गरीबों की मजबूरी को कमाई का जरिया बना चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
दागी जाखड़’ को कोरबा में VIP ट्रीटमेंट पर भड़का जनता का गुस्सा: नेताओं के लिए अलग संविधान और आम जनता के लिए अलग कानून क्यों?
दागी जाखड़’ को कोरबा में VIP ट्रीटमेंट पर भड़का जनता का गुस्सा: नेताओं के लिए अलग संविधान और आम जनता के लिए अलग कानून क्यों?
July 14, 2026
कोरबा। क्या कोरबा जिले में न्याय की तराजू सत्ता के रसूख को देखकर डगमगा जाती है? क्या खाकी का खौफ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

VIDEO वायरल होने के बाद अब ग्रामीणों ने संबंधित पटवारी पर तत्काल निलंबन, निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पूरे हल्का क्षेत्र में हुए नामांतरण और वन पट्टा प्रकरणों की जांच कराने की मांग भी उठने लगी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसान सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे और कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

बड़ा सवाल…क्या वायरल VIDEO के बाद प्रशासन भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई करेगा, या फिर गरीब आदिवासी किसानों की आवाज एक बार फिर फाइलों में दबकर रह जाएगी?

A Pranav

professional journalist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *