LIVE UPDATE

खबर का असर : संचालनालय आदेश को ठेंगा दिखाना पोड़ी उपरोड़ा बीईओ दयाल को पड़ा भारी : कलेक्टर फटकार के बाद 3 शिक्षकों का संलग्नीकरण किया निरस्त!

मौखिक निर्देश के नाम पर नियम तोड़ने पर कलेक्टर हुए नाराज.

0 अब क्या डीईओ करेंगे अनुशासनात्मक की कार्रवाई या फटकार से निपट जाएगा मामला?
________________________
कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा:-लोक शिक्षण संचालनालय के स्पष्ट आदेश को दरकिनार कर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा के.राजेश्वर दयाल द्वारा की गई मनमानी पर कलेक्टर का हंटर चला है और उनकी फटकार के बाद आखिरकार 3 शिक्षकों का संलग्नीकरण निरस्त कर दिया गया है। लेकिन इस अफसरशाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई बाकी है।

पोड़ी उपरोड़ा BEO कार्यालय में नियमों पर ‘मौखिक आदेश’ भारी? संचालनालय के निर्देश के 13 दिन बाद जारी हुए तीन संलग्नीकरण आदेश

ये खबर भी पढ़ें…
KORBA: मदनपुर टोल प्लाजा हटाने से NHAI का साफ इनकार, स्थानीय लोगों को राहत के नाम पर सिर्फ ‘लोकल पास’ का विकल्प!
KORBA: मदनपुर टोल प्लाजा हटाने से NHAI का साफ इनकार, स्थानीय लोगों को राहत के नाम पर सिर्फ ‘लोकल पास’ का विकल्प!
July 31, 2026
कोरबा/कटघोरा। मदनपुर टोल प्लाजा को हटाने या अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों की उम्मीदों को बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ज्ञात हो कि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 15 जुलाई को आदेश जारी कर कहा था कि शासकीय कार्यालयों में संलग्न सभी गैर शैक्षणिक कर्मचारी 1 सप्ताह के भीतर अपने मूल संस्था में लौटें। अवहेलना पर सेवा में व्यवधान (Break in Service) की कार्रवाई किये जाने चेतावनी दी गई थी। लेकिन संचालनालय के आदेश को 13 दिन बाद पोड़ी उपरोड़ा बीईओ के.राजेश्वर दयाल ने जिला शिक्षा अधिकारी के मौखिक निर्देश का हवाला देकर 28 व 29 जुलाई को अपने मनमुताबित 3 शिक्षकों का संलग्नीकरण कर दिया। जिसमे पवन कुमार श्रीवास्तव, स.ग्रे.- 02, शा.उ.मा.वि. लमना, छवि कुमार, स.ग्रे.- 02, शा.उ.मा.वि. मोरगा व गुरुशरण प्रताप सिंह, स.ग्रे.- 02, शा.उ.मा.वि. माचाडोली शामिल थे। उक्त संलग्नीकरण को लेकर बीते 30 जुलाई को खबर प्रसारित होते ही मामला कलेक्टर कुणाल दुदावत के संज्ञान में पहुँचा और उन्होंने बीईओ दयाल को तत्काल तलब कर जमकर फटकार लगाई। जिसके बाद बीईओ ने आनन- फानन में आदेश क्रमांक- 842 जारी कर उपरोक्त तीनो संलग्नीकरण आदेशों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया और निरस्तीकरण की प्रति एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा, डीईओ कोरबा और संबंधित प्राचार्यों को भेजी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
अटल प्रतिमा विवाद पर कांग्रेस का ‘फुल अटैक’: दीपक बैज बोले- “इनके लिए न आस्था मायने रखती है, न आदर्श—सिर्फ सत्ता!”
अटल प्रतिमा विवाद पर कांग्रेस का ‘फुल अटैक’: दीपक बैज बोले- “इनके लिए न आस्था मायने रखती है, न आदर्श—सिर्फ सत्ता!”
July 31, 2026
रायपुर/कटघोरा। कटघोरा के अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर उठे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सबसे बड़ा सवाल- नियम विरुद्ध कार्य पर कार्रवाई कौन करेगा?
लोक शिक्षण संचालनालय के लिखित आदेश को अनदेखा कर मौखिक निर्देश के नाम पर संलग्नीकरण करने वाले बीईओ के.राजेश्वर दयाल पर जिला शिक्षा अधिकारी क्या अनुशासनात्मक कार्रवाई करेंगे या फिर मामला सिर्फ कलेक्टर के फटकार तक ही सीमित रह जाएगा? शिक्षा विभाग के जानकारों का कहना है कि संचालनालय का आदेश लिखित और समयबद्ध था। इसके बावजूद मौखिक निर्देश कहकर 3 कर्मचारियों को कार्यालय में पदस्थ करना सीधे अवज्ञा है। ऐसे में डीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर विभागीय जांच बैठानी चाहिए। फिलहाल कलेक्टर फटकार से आदेश तो निरस्त हो गया, लेकिन जवाबदेही तय करना अभी बाकी है। अगर सिर्फ फटकार से काम चल गया तो कल फिर कोई अधिकारी मौखिक निर्देश के नाम पर नियम तोड़ेगा। अब आगे शिक्षा विभाग को तय करना है- अनुशासन बचेगा या अफसरशाही?

ये खबर भी पढ़ें…
अटल प्रतिमा विवाद पर फूटा युवा कांग्रेस का गुस्सा: विकास सिंह के नेतृत्व में अटल परिसर के सामने धरना शुरू
अटल प्रतिमा विवाद पर फूटा युवा कांग्रेस का गुस्सा: विकास सिंह के नेतृत्व में अटल परिसर के सामने धरना शुरू
July 31, 2026
कटघोरा। कटघोरा के बहुचर्चित अटल प्रतिमा विवाद ने अब आंदोलन का रूप ले लिया है। प्रतिमा निर्माण में कथित अनियमितता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Ritesh GUPTA

Ritesh Gupta Editor-in-Chief | Lallanguru News Ritesh Gupta is the Editor-in-Chief of Lallanguru News, dedicated to delivering accurate, unbiased, and impactful journalism. With a strong commitment to public interest reporting, he focuses on investigative journalism, governance, legal affairs, public accountability, and issues affecting local communities. His mission is to uphold the highest standards of ethical journalism by presenting factual, credible, and timely news while giving a voice to people and promoting transparency in public life.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *