LIVE UPDATE

KORBA: पसान में ‘₹100 वसूली साम्राज्य’ का बड़ा खुलासा!“यूनियन फार्म समिति” के नाम पर खदानों में ट्रकों से वसूली का गंभीर आरोप, लाखों के खेल की जांच की मांग?

उगाही के पैसों से गणेश तिवारी के नाम पर खरीदी गई 60 लाख की लोडर गाड़ी?

गणेश तिवारी के नाम पर खरीदी गई 60 लाख की लोडर गाड़ी?पसान में ‘₹100 वसूली साम्राज्य’ का बड़ा खुलासा, “यूनियन फार्म समिति” पर लाखों की उगाही का आरोप

कोरबा/पसान। कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में कथित अवैध वसूली का बड़ा मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत पुटीपखना में संचालित “यूनियन फार्म समिति” पर आरोप लगा है कि वर्ष 2015 से विजय वेस्ट कोयला खदान और रानी अटारी खदान में ट्रक चालकों से प्रति गाड़ी ₹100 की वसूली करवाई जा रही है। इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में भारी चर्चा शुरू हो गई है और ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जांच की मांग उठाई है।

ये खबर भी पढ़ें…
बड़ी खबर: जाखड़ मामले की गाज या प्रशासनिक सर्जरी? कोरबा SP का बड़ा एक्शन; महिला थाना प्रभारी लाइन हाजिर, पसान टीआई भी हटाए गए!
बड़ी खबर: जाखड़ मामले की गाज या प्रशासनिक सर्जरी? कोरबा SP का बड़ा एक्शन; महिला थाना प्रभारी लाइन हाजिर, पसान टीआई भी हटाए गए!
July 13, 2026
कोरबा। जिला पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल किया है। एसपी द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“सरपंच कार्यकाल से शुरू हुआ वसूली का खेल?”

ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार, ग्राम पंचायत पुटीपखना में वर्ष 2015 से सरपंच पद पर आने के बाद से ही दोनों कोयला खदानों में ट्रकों से नियमित रूप से वसूली की जा रही है। आरोप है कि कोयला परिवहन करने वाले वाहनों से प्रति ट्रक ₹100 लिया जाता है और यह सिलसिला वर्षों से जारी है। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किस नियम और अधिकार के तहत यह रकम वसूली जा रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
नदियों को खोखला करने वाले सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! तहसीलदार ने पकड़ा 100 ट्रैक्टर रेत का अवैध जखीरा, माफियाओं में मची खलबली!
नदियों को खोखला करने वाले सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! तहसीलदार ने पकड़ा 100 ट्रैक्टर रेत का अवैध जखीरा, माफियाओं में मची खलबली!
July 13, 2026
कोटमर्रा (कोरबा): कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत पसान क्षेत्र में सोमवार को तहसील प्रशासन ने अवैध रेत कारोबार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाहरी लोगों को समिति में शामिल करने का आरोप

मामले में सबसे गंभीर आरोप यह लगाया गया है कि “यूनियन फार्म समिति” में पुटीपखना पंचायत के अलावा बाहरी क्षेत्रों के लोगों को सदस्य बनाया गया है। ग्रामीणों का दावा है कि समिति में सिर्री पंचायत, तनेरा पंचायत, धवलपुर पंचायत, सेन्हा पंचायत,अड़सरा पंचायत सहित बंगाल और यूपी गढ़वा तक के लोगों को सदस्य रखा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ये बाहरी सदस्य स्थानीय लोगों के हितों की बजाय निजी लाभ और आर्थिक फायदे के लिए काम कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
दागी जाखड़’ को कोरबा में VIP ट्रीटमेंट पर भड़का जनता का गुस्सा: नेताओं के लिए अलग संविधान और आम जनता के लिए अलग कानून क्यों?
दागी जाखड़’ को कोरबा में VIP ट्रीटमेंट पर भड़का जनता का गुस्सा: नेताओं के लिए अलग संविधान और आम जनता के लिए अलग कानून क्यों?
July 14, 2026
कोरबा। क्या कोरबा जिले में न्याय की तराजू सत्ता के रसूख को देखकर डगमगा जाती है? क्या खाकी का खौफ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“हर महीने लाखों की वसूली” का दावा

ज्ञापन में दावा किया गया है कि दोनों खदानों से हर महीने करीब ₹2.5 लाख से ₹3 लाख तक की वसूली की जाती है। यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं, तो सालाना लाखों रुपये के कथित अवैध लेन-देन का मामला सामने आ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर पैसे की वसूली के बावजूद समिति द्वारा किसी भी सार्वजनिक हिसाब-किताब की जानकारी नहीं दी जाती।

“गणेश तिवारी के नाम पर खरीदी गई कोयला लोडर गाड़ी?”

आप पार्टी के अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि समिति की कथित वसूली से गणेश तिवारी के नाम पर लगभग ₹55 से ₹60 लाख कीमत की कोयला लोडर गाड़ी खरीदी गई है। इस आरोप के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर समिति के पास इतनी बड़ी रकम कहां से आई और उसका स्रोत क्या है।

बैंक खातों और रजिस्टरों की जांच की मांग___

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि समिति के बैंक खातों, स्टेटमेंट, बैठक रजिस्टर और पंजी की गहन जांच कराई जाए। साथ ही यह भी जांच की जाए कि कथित वसूली की रकम किस काम में खर्च की गई या फिर उसे समिति के खातों में जमा रखा गया। लोगों का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच हुई तो बड़े आर्थिक खेल का खुलासा हो सकता है।

समिति का पंजीयन निरस्त करने की उठी मांग-मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि समिति स्थानीय हितों के बजाय कथित वसूली और बाहरी लोगों को लाभ पहुंचाने का माध्यम बन गई है, तो उसका पंजीयन तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

पसान में अब एक ही सवाल…पूरा पसान क्षेत्र अब एक ही सवाल पूछ रहा है— “क्या खदानों की आड़ में चल रहे इस कथित वसूली खेल पर प्रशासन कार्रवाई करेगा… या फिर लाखों की उगाही का यह सिलसिला ऐसे ही चलता रहेगा?”

A Pranav

professional journalist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *