LIVE UPDATE

गौरेला: 9 महीने से अधूरी नाली, वार्ड 3 में बदहाली! ठेकेदार पर मेहरबानी या सिस्टम की लापरवाही?”

पार्षद आयुष सोनी का आरोप: ठेकेदार संदीप राजपुत ने अधूरा छोड़ा काम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। नगर पालिका परिषद गौरेला के वार्ड क्रमांक 3 में नाली निर्माण कार्य को लेकर बड़ा लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां ठेकेदार की उदासीनता और प्रशासनिक सुस्ती ने मिलकर आम नागरिकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। करीब 9 महीने बीत जाने के बावजूद नाली निर्माण कार्य आज तक अधूरा पड़ा है, जिससे पूरे वार्ड में अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है।

पार्षद आयुष सोनी द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिए गए आवेदन में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि ठेकेदार संदीप राजपुत ने कार्य को बीच में ही छोड़ दिया है। कई स्थानों पर नालियां अधूरी बनी हैं, तो कहीं काम शुरू तक नहीं हुआ। हालात ऐसे हैं कि खुले पड़े गड्ढे और अधूरी नालियां अब लोगों के लिए परेशानी ही नहीं, बल्कि खतरा भी बन चुकी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विवादों में घिरे तहसीलदार अविनाश कुजूर पर फिर उठे सवाल, तत्कालीन कलेक्टर के संरक्षण में मिला था दो-दो तहसीलों का प्रभार, जनता में बढ़ा आक्रोश
विवादों में घिरे तहसीलदार अविनाश कुजूर पर फिर उठे सवाल, तत्कालीन कलेक्टर के संरक्षण में मिला था दो-दो तहसीलों का प्रभार, जनता में बढ़ा आक्रोश
May 8, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पेंड्रा तहसील में पदस्थ तहसीलदार अविनाश कुजूर एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गए हैं। फर्जी नामांतरण,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वार्ड के हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं। जगह-जगह जमा गंदा पानी दुर्गंध फैला रहा है, जिससे मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है।

ये खबर भी पढ़ें…
GAURELA: फिर ज़िंदा हुआ 15वें वित्त घोटाले का जिन्न, दोषियों को बचाने के आरोप; भाजयुमो जिला महामंत्री ने सामग्री सप्लायरों पर FIR की उठाई मांग
GAURELA: फिर ज़िंदा हुआ 15वें वित्त घोटाले का जिन्न, दोषियों को बचाने के आरोप; भाजयुमो जिला महामंत्री ने सामग्री सप्लायरों पर FIR की उठाई मांग
May 8, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जनपद पंचायत गौरेला में 15वें वित्त आयोग योजना के तहत हुए कथित करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप यह भी है कि जहां काम हुआ है, वहां भी गुणवत्ता बेहद खराब है और निर्माण में तय मानकों की अनदेखी की गई है। इससे साफ जाहिर होता है कि न केवल काम अधूरा छोड़ा गया, बल्कि जो किया गया वह भी सवालों के घेरे में है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पार्षद ने अपने आवेदन में स्पष्ट मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और अधूरे कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाए, ताकि वार्डवासियों को इस बदहाली से राहत मिल सके।

फिलहाल नगर पालिका प्रशासन की ओर से इस गंभीर मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे लोगों में और अधिक नाराजगी पनप रही है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस लापरवाही पर कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

Ritesh Gupta

रितेश गुप्ता LallanGuru.in के वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया में 7 से अधिक वर्षों का अनुभव है। रितेश मुख्य रूप से राजनीति, राष्ट्रीय समाचार और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष व तथ्य-आधारित (Fact-checked) रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की है।
  • संपर्क करें: Riteshgupta1204@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *