गौरेला पेंड्रा मरवाही -घोटालेबाज प्रभारी अधीक्षक शंकर प्रजापति को हटाया गया
भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों के बाद प्रशासन की कार्रवाई

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड अंतर्गत कोटमी कला स्थित शासकीय बालक छात्रावास में पदस्थ प्रभारी अधीक्षक शंकर प्रजापति को आखिरकार पद से हटा दिया गया है।
उन पर छात्रावास में खाद्यान गड़बड़ी, छात्रों के हक में घोटाला, शासकीय जमीन में कथित हेरफेर तथा नियुक्तियों में रिश्वतखोरी जैसे गंभीर आरोप लगे थे। मामले को लेकर शिकायतकर्ताओं ने उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।
ये खबर भी पढ़ें…

GAURELA: फिर ज़िंदा हुआ 15वें वित्त घोटाले का जिन्न, दोषियों को बचाने के आरोप; भाजयुमो जिला महामंत्री ने सामग्री सप्लायरों पर FIR की उठाई मांग
May 8, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जनपद पंचायत गौरेला में 15वें वित्त आयोग योजना के तहत हुए कथित करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला एक...
लगातार शिकायतों का असर
स्थानीय स्तर पर बढ़ते विरोध और शिकायतों के दबाव के चलते प्रशासन ने यह कदम उठाया। यह कार्रवाई छात्रावास में पारदर्शिता और व्यवस्था सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब पूरे मामले की विस्तृत जांच और नियमित अधीक्षक की पदस्थापना को लेकर निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं।
ये खबर भी पढ़ें…

“सागौन कटाई पर मौन, गरीब आदिवासियों पर बुलडोजर!” मरवाही में वन विभाग की कार्रवाई पर कांग्रेस का बड़ा हमला, प्रदेश अध्यक्ष जनक राम ध्रुव बोले – “भाजपा राज में आदिवासियों को उजाड़ने की साजिश”
May 9, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही |मरवाही वन मंडल के जंगलों में कथित अवैध सागौन कटाई का मामला अब राजनीतिक विस्फोट बन चुका है। एक...









