LIVE UPDATE

वन विभाग में बड़ा फेरबदल: मरवाही की DFO श्रीमती चांद गईं वन विकास निगम, कटघोरा से कुमार निशांत संभालेंगे मरवाही की कमान, कटघोरा में भी बदले DFO, धर्मजयगढ़ से जितेंद्र कुमार उपाध्याय की होगी नई पदस्थापना

मरवाही/कटघोरा। छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों का बड़ा फेरबदल किया गया है। 8 अगस्त 2026 को जारी आदेश में कई वनमंडलों के DFO समेत अन्य अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है। इस फेरबदल में मरवाही और कटघोरा वनमंडल में भी बड़ा बदलाव हुआ है।

मरवाही की DFO श्रीमती चांद की नई पदस्थापना

ये खबर भी पढ़ें…
दैनिक लल्लनगुरू – एक्सक्लूसिव / रायपुर—कांग्रेस में आपसी खींचतान चरम पर, चुनाव को 2 साल बाकी और अभी से संभावित प्रत्याशियों की सूची लीक
दैनिक लल्लनगुरू – एक्सक्लूसिव / रायपुर—कांग्रेस में आपसी खींचतान चरम पर, चुनाव को 2 साल बाकी और अभी से संभावित प्रत्याशियों की सूची लीक
October 30, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले विधानसभा चुनाव को अभी पूरे 2 साल बाकी हैं, लेकिन कांग्रेस के अंदर टिकट को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जारी आदेश के अनुसार श्रीमती चांद, भा.व.से. (2020), जो वर्तमान में वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मरवाही के पद पर पदस्थ थीं, उनका तबादला कर दिया गया है। उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया गया है।

यानी अब मरवाही वनमंडल की कमान श्रीमती चाँद के हाथों में नहीं रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
कटघोरा के वरिष्ठ नागरिक काशीप्रसाद शर्मा (डाली महाराज) का निधन, नगर में शोक की लहर
कटघोरा के वरिष्ठ नागरिक काशीप्रसाद शर्मा (डाली महाराज) का निधन, नगर में शोक की लहर
November 1, 2026
कटघोरा। कटघोरा नगर के लिए दुखद खबर है। एसईसीएल के पूर्व सेवानिवृत्त अधिकारी एवं नगर के प्रतिष्ठित सामाजिक नागरिक श्री...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कटघोरा से कुमार निशांत अब संभालेंगे मरवाही

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मरवाही की नई जिम्मेदारी श्री कुमार निशांत, भा.व.से. (2016) को दी गई है। कुमार निशांत वर्तमान में वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), कटघोरा के पद पर पदस्थ थे। विभाग ने उनका तबादला कर अब उन्हें वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मरवाही पदस्थ किया है।

इस तरह कटघोरा से अधिकारी बदलकर मरवाही में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

कटघोरा में धर्मजयगढ़ से आएंगे जितेंद्र कुमार उपाध्याय

वहीं कटघोरा वनमंडल में भी नेतृत्व परिवर्तन किया गया है। श्री जितेंद्र कुमार उपाध्याय, भा.व.से. (2015) को वर्तमान पदस्थापना वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), धर्मजयगढ़ से स्थानांतरित कर वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), कटघोरा पदस्थ किया गया है।

अर्थात अब जितेंद्र कुमार उपाध्याय कटघोरा वनमंडल के नए DFO होंगे।

मरवाही और कटघोरा दोनों में बदली वन विभाग की कमान

इस तबादला सूची के बाद मरवाही और कटघोरा दोनों महत्वपूर्ण वनमंडलों में DFO स्तर पर बदलाव हुआ है। मरवाही की श्रीमती  चांद को वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति मिली है, जबकि कटघोरा के कुमार निशांत को मरवाही भेजा गया है। वहीं धर्मजयगढ़ के जितेंद्र कुमार उपाध्याय कटघोरा की कमान संभालेंगे।

अब देखना होगा कि नए अधिकारियों के पदभार ग्रहण करने के बाद दोनों वनमंडलों में वन संरक्षण, वन अपराध, अवैध कटाई, अतिक्रमण और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर क्या बदलाव देखने को मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *