LIVE UPDATE

एरियर्स के नाम पर वसूली?” गौरेला शिक्षा विभाग में रिश्वतखोरी का बड़ा आरोप, महिला शिक्षक ने BEO पर लगाए गंभीर आरोप

शिक्षिका ने दावा किया कि “यदि पैसे नहीं दोगे तो परेशान हो जाओगे” जैसी बातें कही गईं

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के शिक्षा विभाग में एक बार फिर भ्रष्टाचार और कथित वसूली का मामला सामने आया है। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झगराखांड में पदस्थ शिक्षिका कविता भतपहरी ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) गौरेला डॉ. संजीव शुक्ला पर एरियर्स राशि के भुगतान के एवज में पैसों की मांग कराने का गंभीर आरोप लगाया है। शिक्षिका द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपे गए लिखित आवेदन में दावा किया गया है कि सितंबर 2021 में पदस्थापना के बाद उनकी तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पूरी हो चुकी है, लेकिन आज तक एरियर्स राशि का भुगतान नहीं किया गया। जबकि उनके साथ पदस्थ अन्य शिक्षकों को मार्च 2025 में ही भुगतान मिल चुका है।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कई बार मौखिक निवेदन करने के बावजूद BEO कार्यालय से उन्हें शाखा प्रभारी मीना मरावी के पास भेजा जाता रहा, जहां कथित रूप से पैसों की मांग की गई। शिक्षिका ने दावा किया कि “यदि पैसे नहीं दोगे तो परेशान हो जाओगे” जैसी बातें कही गईं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शिक्षिका ने मजबूरी में 5000 रुपये देने की बात भी आवेदन में लिखी है। उन्होंने यह भी कहा है कि मांग से जुड़े सबूत उनके पास मौजूद हैं। इस पूरे घटनाक्रम से वे पिछले एक वर्ष से मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
RES कोरबा में घूसखोरी पर बवाल: एडीएम प्रभावती पटेल पर जमकर कमीशनखोरी का आरोप, शिकायत CM हेल्पलाइन तक पहुंची, अब मंत्रियों-विधायकों की चौखट पर जाएंगे ठेकेदार
RES कोरबा में घूसखोरी पर बवाल: एडीएम प्रभावती पटेल पर जमकर कमीशनखोरी का आरोप, शिकायत CM हेल्पलाइन तक पहुंची, अब मंत्रियों-विधायकों की चौखट पर जाएंगे ठेकेदार
July 10, 2026
कोरबा। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) संभाग कोरबा में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर शिक्षा विभाग में एरियर्स जैसी वैधानिक राशि पाने के लिए भी कर्मचारियों को कथित तौर पर रिश्वत देनी पड़ रही है? यदि आरोप सही हैं तो यह सिर्फ एक शिक्षिका का मामला नहीं, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र पर बड़ा सवाल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आवेदन की प्रतिलिपि शिक्षा सचिव, कलेक्टर और संयुक्त संचालक को भी भेजी गई है। अब निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि क्या इस शिकायत की निष्पक्ष जांच होगी या मामला फाइलों में दबा दिया जाएगा।

क्या एरियर्स भुगतान के लिए “रेट” तय हैं?

ये खबर भी पढ़ें…
कोरबा में बवाल: दिग्गज भाजपा नेता व जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जाखड़ पर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, इसी साल लगा था दुष्कर्म-हत्या का दाग?
कोरबा में बवाल: दिग्गज भाजपा नेता व जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जाखड़ पर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, इसी साल लगा था दुष्कर्म-हत्या का दाग?
July 11, 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ जनपद उपाध्यक्ष और भाजपा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्यों एक ही कार्यालय में कुछ कर्मचारियों को भुगतान और कुछ को इंतजार? क्या शिक्षा विभाग में बिना “लेन-देन” फाइल आगे नहीं बढ़ती?शिकायत के बाद क्या BEO पर कार्रवाई होगी?यदि आरोपों की निष्पक्ष जांच हुई, तो गौरेला शिक्षा विभाग में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुप्रीम कोर्ट के आदेश को कोरबा पुलिस ने डाला डस्टबिन में! BJP नेता को बचाने ‘ललिता कुमारी जजमेंट’ की सरेआम हत्या, 4 दिन बाद भी नो FIR!
सुप्रीम कोर्ट के आदेश को कोरबा पुलिस ने डाला डस्टबिन में! BJP नेता को बचाने ‘ललिता कुमारी जजमेंट’ की सरेआम हत्या, 4 दिन बाद भी नो FIR!
July 12, 2026
कोरबा। क्या कोरबा पुलिस खुद को देश की सर्वोच्च अदालत (Supreme Court) से भी ऊपर समझने लगी है? क्या सत्ताधारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

A Pranav

professional journalist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *