युवा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वालों के नाम जारी,छग सहित गौरेला पेंड्रा मरवाही में बढ़ी सरगर्मी,संशोधन के भी आसार,देखें सूची..
सूची जारी होने के बाद कुछ नामों को लेकर संगठन के भीतर आपत्तियां सामने आई

GPM: छत्तीसगढ़ में भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रदेश संगठन ने जिला स्तर पर चुनाव लड़ने योग्य संभावित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जिसके बाद रायपुर से लेकर गौरेला पेंड्रा मरवाही तक युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सक्रियता बढ़ गई है।


प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमित सिंह पठानिया और सह प्रभारी डॉ. मोनिका द्वारा जारी सूची में उन्हीं नामों को शामिल किया गया है, जिन्हें संबंधित जिलों में चुनाव लड़ने की अनुमति मिल सकती है। इससे पहले इच्छुक उम्मीदवारों के इंटरव्यू भी लिए गए थे।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के उम्मीदवारों के नाम:

- रवि राय
- अजय सिंह श्याम
- महेश करसाल
- शुभम पेंड्रो
- नवीन जायसवाल
- अनुज ताम्रकार
- विक्की वासुदेव
- यश शर्मा
हालांकि सूची जारी होने के बाद कुछ नामों को लेकर संगठन के भीतर आपत्तियां सामने आई हैं। दावा किया जा रहा है कि कुछ ऐसे लोगों के नाम सूची में शामिल हैं, जिन्होंने इंटरव्यू प्रक्रिया में हिस्सा ही नहीं लिया था। इन शिकायतों के बाद एक-दो दिन में संशोधित सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है।


इधर, संभावित उम्मीदवारों ने अपने-अपने समर्थन में प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है।









