LIVE UPDATE

GPM : प्रदीप सोनी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा कदम, फरार आरोपियों की सूचना पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित, आईजी ने जारी की घोषणा

सराफा व्यापारी हत्याकांड: जांच तेज, सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गोपनीय

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के बहुचर्चित सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राम गोपाल गर्ग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को 30 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

पुलिस विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति आरोपियों के संबंध में सटीक सूचना, फोटो, वीडियो अथवा उनकी गतिविधियों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण सुराग उपलब्ध कराता है, तो उसे निर्धारित पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बड़ा खुलासा: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आदिवासी विकास विभाग की खरीदी में ‘महाघोटाला’? जेम पोर्टल की आड़ में ₹40,000 का कंप्यूटर ₹1.14 लाख में खरीदा!
बड़ा खुलासा: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आदिवासी विकास विभाग की खरीदी में ‘महाघोटाला’? जेम पोर्टल की आड़ में ₹40,000 का कंप्यूटर ₹1.14 लाख में खरीदा!
July 8, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM)। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य जिले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) से सरकारी धन के बंदरबांट का एक बेहद चौंकाने वाला मामला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उल्लेखनीय है कि 26 मई को पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी साप्ताहिक बाजार में सराफा व्यवसायी प्रदीप सोनी पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया था। आरोपियों ने व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल प्रदीप सोनी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र में व्यापक आक्रोश देखने को मिला था। व्यापारी संगठनों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विशेष जांच टीमों का गठन किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कटघोरा थाना प्रभारी एम बी पटेल उतरे सडक पर पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई
कटघोरा थाना प्रभारी एम बी पटेल उतरे सडक पर पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई
July 9, 2026
कोरबा/कटघोरा, 9 जुलाई 2026: जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा पुलिस ने गुरुवार शाम नगर की सुरक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों तथा अन्य सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जनता के सहयोग और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल यह मामला पूरे गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और आमजन की निगाहें पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
डायल-112 की तत्परता: आधी रात को सर्पदंश पीड़िता को अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
डायल-112 की तत्परता: आधी रात को सर्पदंश पीड़िता को अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
July 10, 2026
डॉयल-112 की त्वरित सहायता से सर्पदंश पीड़िता महिला की बचाई जान रात्रि 00:59बजे सूचना मिलते ही डॉयल-112 टीम ने दिखाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

A Pranav

professional journalist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *