ktg news : “कटघोरा में कांग्रेस की सक्रियता तेज: सांसद ज्योत्सना महंत ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक”
संगठन की मजबूती, आगामी रणनीतियों और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा

ktg news : “कटघोरा में कांग्रेस की सक्रियता तेज: सांसद ज्योत्सना महंत ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक”
कोरबा/कटघोरा 22 अप्रेल 2026 : कोरबा जिले के कटघोरा में आज कांग्रेस पार्टी की गतिविधियां तेज नजर आईं, जब कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और उनके पुत्र सूरज महंत के साथ पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई एवं कोरबा ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल के निजी कार्यालय पहुंचे।


इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने सभी वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया। मुलाकात के बाद सांसद ज्योत्सना महंत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें संगठन की मजबूती, आगामी रणनीतियों और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में नगर पालिका उपाध्यक्ष लालबाबू ठाकुर सहित कई कांग्रेस पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने की अपील की। इस कार्यक्रम को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।










