LIVE UPDATE

कटघोरा में गैस खेल बेनकाब? ₹4000 में सिलेंडर बेचने की चर्चा, एजेंसी पर लगातार गंभीर आरोप?

सेवा इंडेन गैस एजेंसी को लेकर लगातार ऐसे आरोप l

कटघोरा में गैस खेल बेनकाब? ₹4000 में सिलेंडर बेचने की चर्चा, एजेंसी पर लगातार गंभीर आरोप

कटघोरा। एक तरफ आम लोग रसोई गैस के लिए दर-दर भटक रहे हैं, दूसरी तरफ सेवा इंडेन गैस एजेंसी को लेकर लगातार ऐसे आरोप सामने आ रहे हैं, जो पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी ने इस मामले को और भी गरमा दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
नदियों को खोखला करने वाले सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! तहसीलदार ने पकड़ा 100 ट्रैक्टर रेत का अवैध जखीरा, माफियाओं में मची खलबली!
नदियों को खोखला करने वाले सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! तहसीलदार ने पकड़ा 100 ट्रैक्टर रेत का अवैध जखीरा, माफियाओं में मची खलबली!
July 13, 2026
कोटमर्रा (कोरबा): कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत पसान क्षेत्र में सोमवार को तहसील प्रशासन ने अवैध रेत कारोबार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों का दावा है कि एजेंसी में गैस वितरण का खेल साफ-साफ दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है—आम उपभोक्ताओं के लिए किल्लत और चुनिंदा लोगों के लिए “खुली सप्लाई”। चर्चा है कि कमर्शियल सिलेंडर धड़ल्ले से ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे हैं और एक सिलेंडर की कीमत ₹4000 तक पहुंच रही है।

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर गैस की कमी असली है या जानबूझकर पैदा की जा रही है? स्थानीय स्तर पर यह चर्चा जोरों पर है कि कृत्रिम किल्लत बनाकर मोटा मुनाफा कमाने का खेल चल रहा है। अगर ऐसा है, तो यह सीधे-सीधे आम जनता की जेब पर डाका है।

ये खबर भी पढ़ें…
दागी जाखड़’ को कोरबा में VIP ट्रीटमेंट पर भड़का जनता का गुस्सा: नेताओं के लिए अलग संविधान और आम जनता के लिए अलग कानून क्यों?
दागी जाखड़’ को कोरबा में VIP ट्रीटमेंट पर भड़का जनता का गुस्सा: नेताओं के लिए अलग संविधान और आम जनता के लिए अलग कानून क्यों?
July 14, 2026
कोरबा। क्या कोरबा जिले में न्याय की तराजू सत्ता के रसूख को देखकर डगमगा जाती है? क्या खाकी का खौफ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्र यह भी इशारा कर रहे हैं कि अगर एजेंसी के स्टॉक रजिस्टर और वितरण सिस्टम की गहराई से जांच हो, तो कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लगातार उठ रहे सवालों ने मामले को बेहद गंभीर बना दिया है। अब निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं—क्या इन आरोपों की सच्चाई सामने आएगी या फिर यह “गैस खेल” यूं ही चलता रहेगा?

ये खबर भी पढ़ें…
राजनीतिक दिग्गजों के ‘पावर हब’ में कानून असहाय: रसूखदारों के आगे क्यों बेबस है पुलिस? जानिए इस हाई-प्रोफाइल मामले का पूरा समीकरण।
राजनीतिक दिग्गजों के ‘पावर हब’ में कानून असहाय: रसूखदारों के आगे क्यों बेबस है पुलिस? जानिए इस हाई-प्रोफाइल मामले का पूरा समीकरण।
July 14, 2026
कोरबा/रायपुर। छत्तीसगढ़ की 'ऊर्जाधानी' कहे जाने वाले कोरबा जिले में राजनीति के जितने बड़े और रसूखदार चेहरे मौजूद हैं, शायद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

A Pranav

professional journalist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *