LIVE UPDATE

29 मार्च को मुख्यमंत्री अभिनंदन हेतु भिलाई कला मंदिर में जुटेंगे शासकीय कर्मचारी

जिला अध्यक्ष एवं संयोजक ने जिले के कर्मचारियों से किया आह्वान

गौरेला पेंड्रा मरवाही। शासकीय कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही कैश लेस चिकित्सा सुविधा की मांग पूरी होने पर पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल है। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में 29 मार्च को भिलाई के कला मंदिर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर के शासकीय कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि कैश लेस चिकित्सा सुविधा लागू होने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को अब उपचार के लिए आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
बड़ा खुलासा: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आदिवासी विकास विभाग की खरीदी में ‘महाघोटाला’? जेम पोर्टल की आड़ में ₹40,000 का कंप्यूटर ₹1.14 लाख में खरीदा!
बड़ा खुलासा: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आदिवासी विकास विभाग की खरीदी में ‘महाघोटाला’? जेम पोर्टल की आड़ में ₹40,000 का कंप्यूटर ₹1.14 लाख में खरीदा!
July 8, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM)। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य जिले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) से सरकारी धन के बंदरबांट का एक बेहद चौंकाने वाला मामला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिले के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनवानी ने सभी शासकीय कर्मचारियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल अभिनंदन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कर्मचारियों की एकता, संघर्ष और उनके अधिकारों की जीत का प्रतीक भी है।

जिला संयोजक संजय सोनी ने आगे कहा कि सभी कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी से यह कार्यक्रम ऐतिहासिक बनेगा और भविष्य में कर्मचारियों की अन्य मांगों को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी से समय पर उपस्थित होकर अनुशासन बनाए रखने तथा कार्यक्रम की गरिमा बनाए रखने की अपील की है। जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के समस्त कर्मचारियों से अपील की गई है कि 29 मार्च, दिन रविवार को आप सभी अपनी उपस्थिति दें।

ये खबर भी पढ़ें…
कटघोरा थाना प्रभारी एम बी पटेल उतरे सडक पर पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई
कटघोरा थाना प्रभारी एम बी पटेल उतरे सडक पर पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई
July 9, 2026
कोरबा/कटघोरा, 9 जुलाई 2026: जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा पुलिस ने गुरुवार शाम नगर की सुरक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उल्लेखनीय है कि कैश लेस चिकित्सा सुविधा की स्वीकृति से प्रदेश के लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिजनों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे अब उन्हें इलाज के दौरान आर्थिक दबाव से काफी हद तक राहत मिलेगी।

आपको बता दें कि प्रदेश में मेडिकल कैश लेस सुविधा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा चंद्राकर एवं संरक्षक राकेश सिंह की टीम के प्रयासों से संभव हो पाई है।

ये खबर भी पढ़ें…
डायल-112 की तत्परता: आधी रात को सर्पदंश पीड़िता को अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
डायल-112 की तत्परता: आधी रात को सर्पदंश पीड़िता को अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
July 10, 2026
डॉयल-112 की त्वरित सहायता से सर्पदंश पीड़िता महिला की बचाई जान रात्रि 00:59बजे सूचना मिलते ही डॉयल-112 टीम ने दिखाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

A Pranav

professional journalist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *