LIVE UPDATE

पेंड्रा में भाजपा का विजय उत्सव, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ मनाई ऐतिहासिक जीत

विजय देश की जनता के अटूट विश्वास, सुशासन एवं विकास की राजनीति की जीत है

पेंड्रा। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में पेंड्रा नगर में भाजपा मंडल द्वारा भव्य रूप से विजय उत्सव मनाया गया।

पेंड्रा नगर मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी के नेतृत्व में दुर्गा चौक बस स्टैंड सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी एवं झालमुड़ी वितरण के साथ कार्यकर्ताओं ने नाचते-गाते हुए अपनी खुशी जाहिर की। “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा लाल जी यादव के साथ बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी ने इसे जनता के अटूट विश्वास एवं प्रधानमंत्री के सशक्त नेतृत्व की जीत बताया।

ये खबर भी पढ़ें…
विवादों में घिरे तहसीलदार अविनाश कुजूर पर फिर उठे सवाल, तत्कालीन कलेक्टर के संरक्षण में मिला था दो-दो तहसीलों का प्रभार, जनता में बढ़ा आक्रोश
विवादों में घिरे तहसीलदार अविनाश कुजूर पर फिर उठे सवाल, तत्कालीन कलेक्टर के संरक्षण में मिला था दो-दो तहसीलों का प्रभार, जनता में बढ़ा आक्रोश
May 8, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पेंड्रा तहसील में पदस्थ तहसीलदार अविनाश कुजूर एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गए हैं। फर्जी नामांतरण,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री सौरभ साहू ने कहा कि यह विजय देश की जनता के अटूट विश्वास, सुशासन एवं विकास की राजनीति की जीत है, जिसमें प्रधानमंत्री के नेतृत्व को जनता ने पुनः स्वीकार किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
GAURELA: फिर ज़िंदा हुआ 15वें वित्त घोटाले का जिन्न, दोषियों को बचाने के आरोप; भाजयुमो जिला महामंत्री ने सामग्री सप्लायरों पर FIR की उठाई मांग
GAURELA: फिर ज़िंदा हुआ 15वें वित्त घोटाले का जिन्न, दोषियों को बचाने के आरोप; भाजयुमो जिला महामंत्री ने सामग्री सप्लायरों पर FIR की उठाई मांग
May 8, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जनपद पंचायत गौरेला में 15वें वित्त आयोग योजना के तहत हुए कथित करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला उपाध्यक्ष नीरज जैन ने कहा कि यह विजय देश की राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है और आने वाले समय में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगी। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया। प्रशासन की उपस्थिति में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, लाल जी यादव की गरिमामयी विशेष उपस्थिति रही। साथ ही गौ सेवा आयोग के जिला अध्यक्ष राम जी श्रीवास, जिला उपाध्यक्ष नीरज जैन, वरिष्ठ नेता पवन त्रिपाठी, रितेश फरमानिया, श्रीकांत चतुर्वेदी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय राय, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंकर लाल चक्रधारी, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री देव शरण राठौर (गोलू), अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री दिलशाद इराकी, डॉ. प्रवीण राय, डॉ. दिलीप राय, निर्माण जायसवाल, आदित्य पांडे, पार्षद गणेश जायसवाल, वेद राम कोल, विमल मिश्रा, विनय सूर्यवंशी, के.पी. जायसवाल, सुरेश गुप्ता, दुर्गी कोल, मुन्नी बाई कोल, महेश मिश्रा, छोटू ताम्रकार, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शशांक गुप्ता, अधिवक्ता दिलीप साहू, विशाल साहू, युवा मोर्चा के जिला मंत्री हेमंत राव वाघे, विक्रम राठौर एवं प्रांशु साहू सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को अत्यंत भव्य, सफल एवं ऐतिहासिक बना दिया, जो संगठन की एकजुटता एवं जनसमर्थन का सशक्त प्रतीक है।

Ritesh Gupta

रितेश गुप्ता LallanGuru.in के वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया में 7 से अधिक वर्षों का अनुभव है। रितेश मुख्य रूप से राजनीति, राष्ट्रीय समाचार और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष व तथ्य-आधारित (Fact-checked) रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की है।
  • संपर्क करें: Riteshgupta1204@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *