LIVE UPDATE

 “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान: पसान में जनजागरूकता कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और पुलिस की संयुक्त पहल

नशा व्यक्ति, परिवार और समाज—तीनों के लिए गंभीर खतरा

कोरबा/पसान (छत्तीसगढ़)। जिले में पुलिस द्वारा संचालित “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” जन जागरूकता, नशा मुक्ति एवं कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना पसान क्षेत्र में एक व्यापक और प्रभावी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों की सहभागिता रही, जिसने इसे जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण बना दिया। यह आयोजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) विजय सिंह राजपूत के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी चन्द्रपाल खांडे के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान आमजन को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज—तीनों के लिए गंभीर खतरा है। अवैध शराब, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। साथ ही अपराधमुक्त एवं भयमुक्त समाज के निर्माण में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया गया।साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए पुलिस अधिकारियों ने फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, OTP ठगी एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय विस्तार से समझाए। नागरिकों को अपनी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सख्त सलाह दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Korba:सिंघाली भूमिगत खदान में सड़क बंद करने की कोशिश पर भड़के ग्रामीण, मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार, समाधान तक रास्ता बंद नहीं करने का दिया आश्वासन
Korba:सिंघाली भूमिगत खदान में सड़क बंद करने की कोशिश पर भड़के ग्रामीण, मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार, समाधान तक रास्ता बंद नहीं करने का दिया आश्वासन
May 6, 2026
कोरबा, 6 मई 2026। कोरबा जिले के अंतर्गत संचालित सिंघाली भूमिगत खदान में सड़क बंद किए जाने के प्रयास को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग, अफवाहों से दूरी बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के लिए भी जागरूक किया गया। यातायात नियमों के पालन पर बल देते हुए नशे की हालत में वाहन चलाने को दंडनीय और जानलेवा बताया गया। साथ ही मालवाहक वाहनों में यात्रा से बचने और वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की समझाइश दी गई। इसके अतिरिक्त घर की सुरक्षा, किरायेदार सत्यापन एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। व्यापारियों एवं दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा उनके नियमित संचालन को सुनिश्चित करने की अपील की गई, ताकि अपराध नियंत्रण में सहायता मिल सके।

कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से विधायक पालीतानाखार क्षेत्र क्रमांक 23 तुलेश्वर सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष कोरबा डॉ. पवन सिंह, तहसीलदार पसान वीरेंद्र कुमार श्याम, परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) पसान मनीष सिंह राजपूत, जनपद उपाध्यक्ष ब्लॉक पोड़ी उपरोड़ा प्रकाश चंद्र जाखड़, सरपंच संघ अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष पसान प्रताप मरावी, ग्राम पंचायत पसान के सरपंच सुरेन्द्र तिग्गा, सांसद प्रतिनिधि कोरबा आनंद मित्तल, पूर्व सरपंच पसान एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष (अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ) राम शरण सिंह तंवर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) जुनैद खान, आरएसएस खंड कार्यवाह पसान राज कुमार पांडेय, विधायक प्रतिनिधि पालीतानाखार दिनेश आयाम, सरपंच पुटीखाना एवं विधायक प्रतिनिधि चंद्रप्रताप पोर्ते, सक्रिय कार्यकर्ता संदीप जाखड़, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हिमांशु पांडेय, जनपद सदस्य पोड़ीकला आनंद आयाम, जनपद सदस्य कर्री तिवारी मरावी, जनपद सदस्य सिर्री डॉ. रामलाल पावले, सरपंच पोड़ीकला जगतपाल आयाम, सरपंच अमलीकुंडा शिव, सरपंच खोदरी धनमान, सरपंच करमाटी शिव शंकर कोचरे, सरपंच सेमरा अशोक आमोरे, सरपंच सिर्री जयपाल मरावी, सरपंच लैंगा संतकली आयाम, सरपंच पिपरिया दल प्रताप, सरपंच अडसरा धजुअन सिंह, सरपंच लैंगी मंतोष सिंह तथा उप सरपंच पति पसान श्रीकांत वर्मा शामिल रहे। पत्रकारों में श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक पोड़ी उपरोड़ा के अध्यक्ष जफर खान, राहुल अग्रवाल एवं मोहम्मद आरिफ खान की उपस्थिति भी रही।

ये खबर भी पढ़ें…
Sewa Sanchay Group Korba: “सेवा संचय ग्रुप” की अनुकरणीय पहल… प्रशांति आश्रम के वृद्धजनों को सौंपा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जरूरी राशन, जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास 
Sewa Sanchay Group Korba: “सेवा संचय ग्रुप” की अनुकरणीय पहल… प्रशांति आश्रम के वृद्धजनों को सौंपा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जरूरी राशन, जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास 
May 6, 2026
कोरबा। समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सेवा संचय ग्रुप ने कोरबा स्थित नव दृष्टि प्रशांति...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान थाना प्रभारी चन्द्रपाल खांडे के साथ उपनिरीक्षक राकेश सिंह, प्रधान आरक्षक उमेश दुबे, राजेन्द्र राय, कुरशा मिंज तथा आरक्षक विष्णु पाटले, डोमन मधुकर, कमल कैवर्त, चंदन यादव, दिलचंद खूंटे, राहुल बघेल, शीतल राज, रतन राठौर और लेखराम धिरहे सहित पुलिस टीम की सक्रिय भागीदारी और सराहनीय योगदान रहा। पुलिस द्वारा आयोजित इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमों से आमजन में कानून के प्रति समझ और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो रही है, जिससे जिले में सुरक्षा, विश्वास और सहयोग का माहौल और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
एरियर्स के नाम पर वसूली?” गौरेला शिक्षा विभाग में रिश्वतखोरी का बड़ा आरोप, महिला शिक्षक ने BEO पर लगाए गंभीर आरोप
एरियर्स के नाम पर वसूली?” गौरेला शिक्षा विभाग में रिश्वतखोरी का बड़ा आरोप, महिला शिक्षक ने BEO पर लगाए गंभीर आरोप
May 8, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के शिक्षा विभाग में एक बार फिर भ्रष्टाचार और कथित वसूली का मामला सामने आया है। शासकीय पूर्व...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Ritesh Gupta

रितेश गुप्ता LallanGuru.in के वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया में 7 से अधिक वर्षों का अनुभव है। रितेश मुख्य रूप से राजनीति, राष्ट्रीय समाचार और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष व तथ्य-आधारित (Fact-checked) रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की है।
  • संपर्क करें: Riteshgupta1204@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *