LIVE UPDATE

नदियों को खोखला करने वाले सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! तहसीलदार ने पकड़ा 100 ट्रैक्टर रेत का अवैध जखीरा, माफियाओं में मची खलबली!

कोटमर्रा (कोरबा): कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत पसान क्षेत्र में सोमवार को तहसील प्रशासन ने अवैध रेत कारोबार के खिलाफ एक बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है। तहसीलदार वीरेंद्र श्याम के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम कोटमर्रा में औचक निरीक्षण कर लगभग 100 ट्रैक्टर (ट्रिप) अवैध रेत का भंडारण जब्त किया है। इस प्रशासनिक कार्रवाई के बाद से क्षेत्र के अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप का माहौल है।

बिना वैध अनुमति के किया गया था संग्रहण

ये खबर भी पढ़ें…
RES कोरबा में घूसखोरी पर बवाल: एडीएम प्रभावती पटेल पर जमकर कमीशनखोरी का आरोप, शिकायत CM हेल्पलाइन तक पहुंची, अब मंत्रियों-विधायकों की चौखट पर जाएंगे ठेकेदार
RES कोरबा में घूसखोरी पर बवाल: एडीएम प्रभावती पटेल पर जमकर कमीशनखोरी का आरोप, शिकायत CM हेल्पलाइन तक पहुंची, अब मंत्रियों-विधायकों की चौखट पर जाएंगे ठेकेदार
July 10, 2026
कोरबा। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) संभाग कोरबा में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजस्व विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उक्त रेत का भंडारण सुभाष अग्रवाल नामक व्यक्ति द्वारा बिना किसी वैध शासकीय अनुमति या रॉयल्टी पर्ची के किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर तहसीलदार वीरेंद्र श्याम, पसान पटवारी और पूरे राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंचे। स्थल निरीक्षण के दौरान भारी मात्रा में अवैध रेत पाए जाने पर टीम ने तत्काल जब्ती की कार्रवाई करते हुए पंचनामा तैयार किया।

कार्रवाई से पहले जेसीबी का हटना संदिग्ध, जांच में जुटा विभाग

ये खबर भी पढ़ें…
कोरबा में बवाल: दिग्गज भाजपा नेता व जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जाखड़ पर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, इसी साल लगा था दुष्कर्म-हत्या का दाग?
कोरबा में बवाल: दिग्गज भाजपा नेता व जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जाखड़ पर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, इसी साल लगा था दुष्कर्म-हत्या का दाग?
July 11, 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ जनपद उपाध्यक्ष और भाजपा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पूरी प्रशासनिक रेड के दौरान एक संदिग्ध घटनाक्रम भी देखने को मिला। तहसीलदार की टीम के पहुंचने से ठीक पहले ही भंडारण स्थल से एक जेसीबी (JCB) मशीन को हटा दिया गया। यह मशीन किसकी थी और इसे किसके निर्देश पर हटाया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। प्रशासन ने इस बिंदु को भी अपनी जांच में शामिल किया है।

नियमों के तहत होगी सख्त वैधानिक कार्रवाई

ये खबर भी पढ़ें…
बड़ी खबर: जाखड़ मामले की गाज या प्रशासनिक सर्जरी? कोरबा SP का बड़ा एक्शन; महिला थाना प्रभारी लाइन हाजिर, पसान टीआई भी हटाए गए!
बड़ी खबर: जाखड़ मामले की गाज या प्रशासनिक सर्जरी? कोरबा SP का बड़ा एक्शन; महिला थाना प्रभारी लाइन हाजिर, पसान टीआई भी हटाए गए!
July 13, 2026
कोरबा। जिला पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल किया है। एसपी द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, कोटमर्रा और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से रेत के अवैध खनन और भंडारण की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे शासकीय राजस्व को भारी नुकसान हो रहा था।

तहसीलदार वीरेंद्र श्याम ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

A Pranav

professional journalist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *