LIVE UPDATE

कोरबा-पेंड्रा मार्ग -बैरा घाट में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला__112 की तत्परता से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल, सभी सुरक्षित

कुछ समय के लिए कोरबा-पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित रहा

बैरा घाट। कोरबा-पेंड्रा मुख्य मार्ग स्थित बैरा घाट में शनिवार को दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के सामने के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों की जान सुरक्षित बच गई।

जानकारी के अनुसार एक कार कोरबा से पेंड्रा की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी कार पसान से कोरबा की तरफ आ रही थी। बैरा घाट के ऊपरी हिस्से में तीखे मोड़ के पास दोनों वाहन अचानक आमने-सामने आ गए, जिससे यह दुर्घटना हुई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये खबर भी पढ़ें…
कोरबा में बवाल: दिग्गज भाजपा नेता व जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जाखड़ पर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, इसी साल लगा था दुष्कर्म-हत्या का दाग?
कोरबा में बवाल: दिग्गज भाजपा नेता व जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जाखड़ पर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, इसी साल लगा था दुष्कर्म-हत्या का दाग?
July 11, 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ जनपद उपाध्यक्ष और भाजपा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत सामान्य है और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए कोरबा-पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। बाद में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
बड़ी खबर: जाखड़ मामले की गाज या प्रशासनिक सर्जरी? कोरबा SP का बड़ा एक्शन; महिला थाना प्रभारी लाइन हाजिर, पसान टीआई भी हटाए गए!
बड़ी खबर: जाखड़ मामले की गाज या प्रशासनिक सर्जरी? कोरबा SP का बड़ा एक्शन; महिला थाना प्रभारी लाइन हाजिर, पसान टीआई भी हटाए गए!
July 13, 2026
कोरबा। जिला पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल किया है। एसपी द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय लोगों ने बताया कि बैरा घाट में तीखे मोड़ और तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से घाट क्षेत्र में चेतावनी बोर्ड, स्पीड कंट्रोल व्यवस्था और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
नदियों को खोखला करने वाले सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! तहसीलदार ने पकड़ा 100 ट्रैक्टर रेत का अवैध जखीरा, माफियाओं में मची खलबली!
नदियों को खोखला करने वाले सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! तहसीलदार ने पकड़ा 100 ट्रैक्टर रेत का अवैध जखीरा, माफियाओं में मची खलबली!
July 13, 2026
कोटमर्रा (कोरबा): कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत पसान क्षेत्र में सोमवार को तहसील प्रशासन ने अवैध रेत कारोबार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

A Pranav

professional journalist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *