LIVE UPDATE

कोरबा:शराब पी रहे थे,4 छात्राओं को दौड़ाकर छेड़ा,जावेद व रोशन को 3-3 वर्ष की कैद

अदालत का सख्त फैसला—छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में दोषियों को सजा, इलाके में सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

कोरबा। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के दौरान रास्ते से गुजर रही छात्राओं को दौड़ा कर छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने वाले दो आरोपियों को न्यायालय ने कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है।

घटना दिनाँक 2 जुलाई 2025 की शाम करीब 4:30 बजे प्रार्थिया स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपनी दो पुत्रियों व उनकी दो सहेलियों के साथ घर लौट रही थी। इस दौरान पूर्वांचल भवन के पास शराब पी रहे रोशन दास महन्त व जावेद कुरैशी ने

ये खबर भी पढ़ें…
बड़ी खबर: जाखड़ मामले की गाज या प्रशासनिक सर्जरी? कोरबा SP का बड़ा एक्शन; महिला थाना प्रभारी लाइन हाजिर, पसान टीआई भी हटाए गए!
बड़ी खबर: जाखड़ मामले की गाज या प्रशासनिक सर्जरी? कोरबा SP का बड़ा एक्शन; महिला थाना प्रभारी लाइन हाजिर, पसान टीआई भी हटाए गए!
July 13, 2026
कोरबा। जिला पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल किया है। एसपी द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन चारों छात्राओं पर गलत नीयत डाली और इन्हें दौड़ाया तथा पकड़कर कर अश्लील हरकतों को अंजाम दिया। स्थानीय युवक ने इन पीड़ितों को बचाया। मामले में मानिकपुर चौकी में आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने मामला विचारण हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया। उभयपक्षों की दलीलों को सुनने के उपरांत सजा सुनाई गई।

विशेष लोक अभियोजक सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी रोशन दास महन्त पिता झाडूदास निवासी आरामशीन एवं जावेद कुरैशी पिता उस्मान कुरैशी निवासी कुआंभट्ठा,कोरबा को दोषसिद्ध पाया गया। विशेष न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) एवं अपर सत्र न्यायाधीश सीमा प्रताप चन्द्रा ने रोशन दास को 3 धाराओं में दोषी पाया जबकि जावेद को दो धाराओं में दोषी पाते हुए सभी धाराओं में 3-3 वर्ष के कठोर कारावास,500-500 रुपये अर्थदण्ड और इसके व्यतिक्रम में 3-3 माह की सजा से दण्डित किया है। विशेष लोक अभियोजक सुनील कुमार मिश्रा ने शासन की ओर से मजबूत पैरवी की जिससे आरोपियों पर दोष सिद्ध हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
नदियों को खोखला करने वाले सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! तहसीलदार ने पकड़ा 100 ट्रैक्टर रेत का अवैध जखीरा, माफियाओं में मची खलबली!
नदियों को खोखला करने वाले सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! तहसीलदार ने पकड़ा 100 ट्रैक्टर रेत का अवैध जखीरा, माफियाओं में मची खलबली!
July 13, 2026
कोटमर्रा (कोरबा): कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत पसान क्षेत्र में सोमवार को तहसील प्रशासन ने अवैध रेत कारोबार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

A Pranav

professional journalist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *