कोरबा/पसान-सट्टे के पैसों की सनक में पत्रकारों को धमकी! पसान में युवक का विवादित स्टेटस वायरल, पुलिस पर भी उठे सवाल
अवैध कमाई के दम पर क्षेत्र में रंगदारी और दबंगई दिखा रहा

सट्टे के पैसों की सनक में पत्रकारों को धमकी! पसान में युवक का विवादित स्टेटस वायरल, पुलिस पर भी उठे सवाल
कोरबा/पसान।
कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए विवादित व्हाट्सएप स्टेटस ने माहौल गर्मा दिया है। पसान निवासी अंकुल साहू मोबाइल नंबर 9340231781 नामक युवक ने अपने स्टेटस में पत्रकार समाज के खिलाफ अभद्र, अपमानजनक और धमकीपूर्ण भाषा का इस्तेमाल करते हुए खुलेआम अपनी कथित आर्थिक ताकत और दबंगई का प्रदर्शन किया है।
वायरल स्टेटस में युवक ने लिखा कि “तीन भाई और एक बाप मिलकर जितना कमाते हैं, उतना मैं एक मैच से निकाल लेता हूं”, जिसके बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऐसा कौन सा “मैच” है जिससे लाखों रुपये कमाए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इसे कथित सट्टा और जुए के कारोबार से जोड़कर देखा जा रहा है।

“औकात दिखा दूंगा” जैसी भाषा से पत्रकारों में आक्रोश
स्टेटस में पत्रकारों को “लो लेवल” बताते हुए उनकी “औकात” दिखाने की बात कही गई है। साथ ही युवक ने अपनी बैंक बैलेंस और पैसों की ताकत का घमंड दिखाते हुए यह संदेश देने की कोशिश की है कि जो उससे टकराएगा, उसे परिणाम भुगतने होंगे।पत्रकारों का कहना है कि यह केवल एक सोशल मीडिया पोस्ट नहीं, बल्कि खुलेआम धमकी, दबाव और डर का माहौल बनाने का प्रयास है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर इस तरह की टिप्पणी को लेकर पत्रकार समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।

सट्टे के पैसों से क्षेत्र में दबदबा?
स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक कथित रूप से सट्टा-जुआ नेटवर्क से जुड़े लोगों के संपर्क में है और अवैध कमाई के दम पर क्षेत्र में रंगदारी और दबंगई दिखा रहा है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर जिस प्रकार खुलेआम “एक मैच” से मोटी कमाई की बात कही गई है, उसने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि कोई आम व्यक्ति इस प्रकार की धमकीपूर्ण पोस्ट करता तो अब तक कार्रवाई हो चुकी होती, लेकिन खुलेआम वायरल स्टेटस के बावजूद अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम सामने नहीं आया है। इससे लोगों में यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर किस संरक्षण में ऐसी भाषा और कथित अवैध गतिविधियों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
FIR की मांग
पत्रकारों एवं सामाजिक संगठनों ने थाना पसान में शिकायत देकर अंकुर साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं IT Act की प्रासंगिक धाराओं के तहत तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की है। साथ ही युवक की आय के स्रोत, कथित सट्टा-जुआ कनेक्शन और सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही धमकीपूर्ण सामग्री की जांच की मांग भी उठ रही है।
अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में केवल खानापूर्ति करती है या वास्तव में सट्टे की कथित कमाई और सोशल मीडिया की इस दबंगई पर कार्रवाई करती है।









